धमतरी: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रजा यूनिटी फाउंडेशन जिला धमतरी ने रैली निकालकर एसडीएम दफ्तर पहुंचकर तहसीलदार के जरिए राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें केंद्र की मोदी सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से गाय को राजकीय पशु, राजकीय माता का दर्जा देने की मांग की गई।संगठन ने गौवंश संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की।