लोहरदगा: उदरंगी गांव: कुएं में गिरा विशाल हिरण, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, बाद में हुई मौत
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत उदरंगी गांव में एक विशालकाय हिरण के कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी और खुद ही बचाव कार्य में जुट गए। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान में ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सियों के सहारे गुरुवार