शहर के ईदगाह के पास गुरुवार दोपहर पूजा के लिए जलाए गए दीपक से एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मकान के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे, जिससे हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद एक बुजुर्ग बाबा और उनके दो नाती गंभीर रूप से झुलस गए। करीब एक बजे आग बुझाई गई।