कटंगी: 17 पीएम आवास हितग्राहियों की पहली किस्त डेढ़ माह से अटकी, नगर परिषद ने जारी किया FTO, DDO कार्यालय में फंसा भुगतान
नगर परिषद कटंगी के अधीन आने वाले शहरी क्षेत्र के 17 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों के लिए बरसात से पहले अपना पक्का मकान बनाने का सपना टूटता नजर आ रहा है। इन हितग्राहियों को करीब डेढ़ माह से आवास योजना की पहली किस्त की राशि नहीं मिल पाई है। खास बात यह है कि नगर परिषद द्वारा सभी 17 हितग्राहियों के नाम से एफटीओ यानी फंड ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया