बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य कुमार उर्फ राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव आयोग के साइट पर भी अपलोड कर दी गई है। वही अपने सोशल साइट पर आदित्य कुमार ने लिखा है कि हमने अपना नाम वापस लिया है।