गिरिडीह: ऑरेंज द वर्ल्ड कार्यक्रम के तहत इनर व्हील क्लब गिरिडीह की टीम सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस हाई स्कूल पचम्बा पहुंची
ऑरेंज द वर्ल्ड कार्यक्रम के तहत इनर व्हील क्लब गिरिडीह की टीम सोमवार दोपहर 1 बजे सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस हाई स्कूल पचम्बा पहुंची और कई मुद्दों पर विद्यार्थियो को जागरूक किया।स्कूल के 9 छात्रों ने घरेलू हिंसा, महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए।