गिरिडीह: योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष के निधन पर जिला योगासन खेल संघ ने बक्सीडीह रोड में शोक सभा की आयोजित
योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह के निधन पर गिरिडीह जिला योगासना खेल संघ ने बक्सीडीह रोड में सोमवार को 2 बजे एक शोक सभा की। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।गिरिडीह जिला योगासना खेल संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया संजय सिंह योगासन खेल संघ झारखंड में योगासन खेल को एक मुकाम तक ले कर गये थे।