गिरिडीह: धनबाद के भूली आजाद नगर के दो युवक चतरो में सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद धनबाद रेफर
धनबाद के भूली ,आजाद नगर निवासी दो युवक सोमवार को 11 बजे टुंडी रोड के चतरो में सड़क हादसे में घायल हो गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ है। जिसके बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया।हसन राजा और अभिषेक विश्वकर्मा मोटरसाइकिल से किसी काम से गिरिडीह की ओर आ रहा था। इसी बीच फैक्ट्री एरिया चतरो के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह दोनों घायल हो गए।