कोल: क्वार्सी बाईपास पर सामाजिक संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर, JN मेडिकल के डॉक्टरों के नेतृत्व में 60 लोगों ने किया रक्तदान
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 क्वार्सी बाईपास पर सामाजिक संस्था के द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह रक्तदान शिविर JN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के नेतृत्व में लगाया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 60 लोगों ने रक्तदान किया है। संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि यह उनका पांचवा रक्तदान शिविर था।