धरियावद: पारसोला के भूंगाभट में पैंथर दिखाई देने पर वन विभाग ने लगाया पिंजरा, लोगों में भय का माहौल
पारसोला क्षेत्र के अंतर्गत भूंगाभट माइंस के समीप एक पैंथर दिखाई देने से इलाके में भय व्याप्त हो गया। पैंथर को मुख्य सड़क पर देखा गया जहां से गुजर रहे राहगिरो और वाहन चालकों के हाथ पांव फूल गए। वही सड़क पर वाहनों की व लोगों का शोर सुनकर पैंथर घबरा गया और तुरंत पास ही स्थित एक पहाड़ी की तरफ भाग कर चट्टानों में घुस गया है। पैंथर को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया।