बरेली: सुरेश शर्मा नगर के निवासी व्यक्ति ने इज्जत नगर पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया, वीडियो हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले युवक राहुल ने वीडियो वायरल करके इज्जत नगर थाना पुलिस पर गाली गलौज और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवक ने रविवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे वीडियो वायरल करके जानकारी दी। उसने एक मुकदमा दर्ज इज्जत नगर थाने में कराया था जिसमें पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है वह उसे मुकदमे की पैरवी कर रहा है।