उंटारी रोड: डंडिला खुर्द में दक्षिणेश्वर मंदिर प्रारूप का बनाया गया पूजा पंडाल, नवरात्र की पूजा 9 दिनों तक चलेगी
विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 में दुर्गा पूजा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए प्रसिद्ध डंडिला खुर्द नवयुवक संघ द्वारा रविवार सुबह 10 बजे कलश शोभा यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मुख्य द्वार पर बने पूजा पंडाल में अयोध्या से आए आचार्य के द्वारा पूरे विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा को करवाया जा रहा है।