बीना: मंडी बामोरा: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से टकराकर 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Apr 6, 2026 75 वर्षीय किशन लाल पिता गणेश राम निवासी मड वामोरा जो रविवार की रात में रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं सोमवार सुबह प्रधान आरक्षक रामेंद्र सिंह एवं आरक्षक रामदेव ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।