कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे 30 गुरुद्वारा के पास शनिवार की शाम करीब 7 बजे ट्रक के कट मारने के कारण बाइक सवार ग्राम सिंगापुर टाटीरास निवासी दिलीप नाग , जयचंद कोड़ोपी और खुशी कोड़ोपी बाइक से गिरकर घायल हो गए । तीनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में लाया गया। इस हादसे में दिलीप नाग को अधिक चोट आने के चलते बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है।