फुलवरिया: फुलवरिया में भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच ईद उल अजहा संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा गुरुवार की सुबह 9:00 बजे आपसी भाईचारे वह सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हो गया। सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड पड़ी। लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई।