गुण्डरदेही: गुण्डरदेही-कांदुल रोड पर ओवरलोड भूसा गाड़ी का टायर फटा, घंटों उड़ता रहा भूसा, राहगीरों को हुई काफ़ी परेशानी
गुण्डरदेही से कांदुल-राजनांदगांव मार्ग पर एक ओवरलोड भूसा गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डाला बॉडी से करीब 2 फीट बाहर तक लदे भूसे से भरी गाड़ी का टायर फटते ही सड़क पर भूसा बिखर गया। तेज हवा के कारण 2-3 घंटे तक भूसा उड़ता रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ते भूसे के कारण बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों की आंखों में लगातार भूसा घुसता रहा। कई मोटर साइकिल चालक संतुलन बिगड़ने से गिरते-गिरते बचे। पैदल चलना काफ़ी मुश्किल हो गया था।