रामगढ़ चौक: बिल्लो बहियार में बिजली ट्रांसफार्मर की चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
बिल्लो गांव स्थित बहियार में खेत पटवन हेतु लगे बिजली ट्रांसफार्मर से शनिवार 3 बजे निकली चिंगारी ने गेहूं के खड़े फसल को अपने चपेट में ले लिया।जो देखते देखते पछुआ हवा की सह से कई बीघा में उपजा फसल जलकर खाक में तब्दील हो गया।ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी थाना तथा अग्निशमन को दी।जहां पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय के सहयोग से आग पर काबू पाया।