खुसरूपुर: कायमपुर गांव में बाबा बख्तौर की पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में बाबा बख्तौर की पूजा अर्चना काफी धूमधाम से आयोजित किया गया है। इस मौके पर दर्जनों मांदर बजने वाले लोगों ने एक से बढ़कर एक धुन में मांदर का वादन किया है। बाबा बख्तौर के भक्त ने सभी श्रद्धालुओं के साथ पैदल ही मांदर के धुन पर नाचते गाते हुए गंगा घाट पहुंचे हैं। जहां से पूजा अर्चना के बाद पूजा स्थल पर पूजा अर्चना किया है।