सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी करने मामले में सरैयाहाट विद्युत विभाग नितेश कुमार ने गुरुवार 2, 00पीएम आठ लोगों के विरुद्ध हंसडीहा थाना में मामला दर्ज कराया है। ये लोग मीटर बाईपास कर सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजली चोरी में सुंडी गम्हरिया के तारापद साधु, बिष्णु मंडल,लेविन मंडल, छोटी रणबहियार के अशोक जायसवाल समेत 08लोग शामिल हैं।