नगर पंचायत काको की सामान्य बैठक बुधवार को कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक में विधायक ऋतुराज भी उपस्थित थे। अधिकांश वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति से विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। अध्यक्ष राहुल रंजन ने स्वास्थ्य कारण व कोरम की कमी की बात कही। बुधवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी दी।