ग्वालियर गिर्द: गाड़ी खड़ी करने को लेकर फैक्ट्री मालिक और पडौसी भिडे, हुआ पथराव, वीडियो वायरल
चाकलेट फैक्टरी के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर संचालक और वहां रहने वालों में विवाद हो गया घटना 8 जून की है। दरअसल गिरवाई इलाके में राधाकिशन की चाकलेट फैक्ट्री है। पड़ोसी कुशवाह परिवार से गाड़ी पार्किग को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला पुरुषो ने वहां पथराव कर दिया, फैक्टरी के अंदर भी घुसकर ऑफिस में भी पथराव किया गया। ये घटना वहाँ लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।