नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट सुधाकर पांडे ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे राजकीय धान क्रय केंद्र मथुरा नगर का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रथम केंद्र पर अब तक चार किसानों से 213 कुंटल धान खरीदा गया है जबकि द्वितीय केंद्र पर नौ किसानों से 410 कुंटल धान खरीदा गया है।केंद्र प्रभारी ने यह जानकारी दी है। टोकन व्यवस्था के आधार पर धान खरीदा जा रहा है।