जशपुर: जशपुर पुलिस ने लौटाए 51 गुम मोबाइल, लोगों में खुशी का माहौल
जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 51 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रा