बेलघाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे गांव का ही एक युवक अपने दोस्त के साथ उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर घर से ले गया।