कटिहार: शकर पुरा गांव से चोरी हुई ई-रिक्शा का पुलिस ने किया खुलासा, चार चोर गिरफ्तार
शुक्रवार की शाम 4 बजे एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने ई रिक्शा चोरी कांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को लाडली खातून का ई-रिक्शा उनके घर के पास से ही सुबह चोरी हो गया था। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार चोर को गिरफ्तार किया और उनके निशानदेही पर ई रिक्शा का सामान बरामद किया।