झुंड से बिछड़ने के बाद पलामू के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में विचरण कर रहे बुजुर्ग हाथी को सोमवार शाम 5 बजे ग्रामीणों ने पलामू किला के जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथी को जंगल की ओर भेजने में ग्रामीणों के साथ उपमुखिया उमेश सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य बिनोद यादव ने सक्रियता दिखायी।