जमुई: कोल्हुआ चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने महिला को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस जांच में जुटी
कोल्हुआ चौक के पास मंगलवार की शाम 5:00 बजे सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हाईवा वाहन को पकड़कर सड़क जाम कर दिया। उंसके बाद पुलिस द्वारा महिला के शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।