बूंदी: रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को न्यायालय में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
Bundi, Bundi | Nov 21, 2024 बूंदी कोतवाली पुलिस ने शिक्षक मनीष मीणा हत्या के गिरफ्तार आरोपी गुरुपित की दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को सुबह 9 बजे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपीय गुरप्रीत को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद की है।