सीतापुर: जोधपुर धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोग हुए घायल
जनपद के सीतापुर मिश्रिख मार्ग पर जोधपुर धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग जख्मी हुए थे घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से दो घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजने पर एक घायल को लखनऊ रेफर किया गया एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है।