मदनपुर: ग्रंडा में श्री श्री प्राचीन नव निर्मित पंचमुखी शिव मंदिर का उद्घाटन, अखंड कीर्तन व रुद्राभिषेक अनुष्ठान कार्यक्रम
बिहार प्रांत का एक मात्र अति प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर मदनपुर प्रखंड के वार पंचायत के ग्रंडा में स्थित है। जिसका नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन 27 से 28 अप्रैल तक चलेगा। पुरे क्षेत्र में भक्ति भाव का वातावरण आज से बना हुआ है। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि बिहार में एक मात्र पंचमुखी शिव व शिवलिंग मंदिर है।