आजमतुल्ला गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है । लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हुई इस मारपीट में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों पक्षों द्वारा रजौन पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।