सलोन: परशदेपुर कस्बे में चल रही रामलीला में केवट ने भगवान श्रीराम को नदी पार कराने का किया मंचन, ग्रामीण रहे मौजूद
21:10:2026 को 8:30 सुबह जानकारी हुई डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर कस्बे में चल रही रामलीला में केवट द्वारा भगवान श्रीराम को नदी पार कराने का किया गया मंचन। केवट ने पहले भगवान श्री राम के पांव पखारे फिर नौका नदी पार कराया। रामसागर ताल में किया गया मंचन। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण रामलीला का यह दृश्य देखने के लिए मौजूद रहे।