मुज़फ्फरनगर: बझेड़ी रोड पर मौत का खेल! युवकों ने कारों की छत और खिड़कियों पर लटककर किए खतरनाक स्टंट, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां
मुजफ्फरनगर के बझेड़ी रोड पर स्टंटबाजी का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। गाड़ियों के काफिले में शामिल युवक कारों की छत और खिड़कियों पर लटककर जानलेवा करतब करते नजर आए। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों और बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।