ज्ञानपुर: भदोही जिला उपभोक्ता न्यायालय से पीड़ित को 18 वर्ष बाद मिला न्याय
जिला उपभोक्ता आयोग ने 18 साल पुराने मामले में खेतानपुर निवासी स्व. बैद्यनाथ विश्वकर्मा की पत्नी धनपत्ती देवी को दो लाख 18,422 रुपये का चेक सौंपा। 2007 में एफडी भुगतान न होने पर उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ शिकायत की थी। 2009 में आयोग ने भुगतान का आदेश दिया था, लेकिन बैंक ने राज्य आयोग में अपील की। 2021 में वादी की मृत्यु के बाद मामला लंबित रहा।