कासगंज: एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कासगंज शहर में चलाया वाहन जांच अभियान, 142 वाहन चालकों के काटे चालान
कासगंज शहर में रविवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट़, हूटर सायरन, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कार्यवाई की। कार्यवाही करते हुए 142 वाहनों के चालान किए।