कासगंज: महावर गांव में सड़क हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना ढोलना क्षेत्र के महावर गांव पर सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज़ के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जंहा तीनो घायल व्यक्तियों का इलाज़ किया जा रहा है। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों के नाम भीम सिंह, सतीश, और महीपाल है।