हनुमना तहसील क्षेत्र के पटेहरा गांव में घरेलू विवाद के चलते जेठानी द्वारा देवरानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में देवरानी पंचवती यादव घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार घरेलू बात को लेकर पंचवती यादव और उसकी जेठानी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।जिसमे देवरानी पंचवती घायल हुई है।