चकिया: चकिया नगर में सहज योग जागरूकता के लिए निकला प्रचार वाहन, लोगों को दिया ध्यान का संदेश
चकिया नगर में आज शनिवार दोपहर 01 बजे को सहज योग का प्रचार वाहन निकाला गया, जिसमें पोस्टरों के जरिए ध्यान, आत्मसाक्षात्कार और कुंडलिनी जागरण की जानकारी दी गई। लोगों को प्रतिदिन ध्यान कर मानसिक शांति व संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया, स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह के जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक है।