बदायूं: रमजानपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर दो लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 4, 2024 बदायूं के रमजानपुर गांव में गांव पुराने विवाद को लेकर गांव के लोगों ने घर में घुसकर दो लोगों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जग्गू पूत्र रामचंद्र और नीरज पूत्र रामबाबू निवासी रमजानपुर थाना कादर चौक क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।