बदायूं: बमनपुरा गांव चोरी की तहरीर देने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडा और फायरिंग कर घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 4, 2024 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के बमनपुरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय राम बहादुर पुत्र रामेश्वर के घर 18/4/2024 को चोरी हो गई थी। जिसकी उसने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर गांव के लोग रंजिश मानते थे। तो गांव के तीन लोगों ने गुरुवार को राम बहादुर को गांव में घेर कर लाठी डंडा और फायरिंग कर घायल कर दिया। जिसकी उसने थाना पुलिस से शिकायत की है।