मंगलवार को करीब 12 बजे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय में आईसीयू का शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने फीता काटकर आईसीयू का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा की यह सुविधा जिले के नागरिकों के लिए बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।