कटनी नगर: अज्ञात वाहन ने दो मौसेरे भाइयों को मारी टक्कर, कटनी ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पड़ोसी जिले उमरिया के इंदवार थाना अंतर्गत अशोढ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने दो मौसेरे भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। दोनों युवकों की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार रजनीश रजक पिता मिठाई लाल रजक, 34 सा