धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव टपरोला में 9 दिवसीय श्री राम कथा आयोजन के उपलक्ष में निकाली गई कलश यात्रा
नहटौर के ग्राम टपरौला में नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन के उपलक्ष मे कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक एवं मुख्य यजवान सचिन चौहान सहपत्नी मनोरमा चौहान व समस्त ग्राम वासियों ने नवदिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ में मंगल कलश उठाकर कलश यात्रा प्रारंभ की जय श्री राम जय सियाराम जय हनुमान के नारे लगाते हुए गांव में चारों और कलश यात्रा निकाली गई।