पीलीभीत: मथुरा में चंद्रशेखर के काफिले पर हमले के बाद पीलीभीत में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मथुरा में भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का मामला सामने आया था पूरे घटनाक्रम के बाद सोमवार को पीलीभीत के कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।