बीसलपुर: तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें, 37 में से 4 का हुआ निस्तारण
बीसलपुर-पीलीभीत। तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 37 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बचीं 33 शिकायतों को निस्तारण किये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।