बीसलपुर: तुलापुर क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक पर सवार 3 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
डायल 112 पुलिस ने फिर से अहम भूमिका निभाई और घायलों के लिए मददगार साबित हुई।थाना बिलसंडा के तुलापुर क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें आज सोमवार को शाम 5 बजे 3 बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर डॉयल 112 पीआरबी 2075 घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची। जिन्होंने 108 एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए बिलसंडा सीएचसी भिजवाया।