गुमला: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर राज विद्या केंद्र के तत्वाधान में शहर में निकाली गई रैली
Gumla, Gumla | Sep 21, 2025 अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर गुमला शहर से सटे सरनाटोली स्थित राज विद्या केंद्र के द्वारा रविवार को नगर भ्रमण किया गया। गुमला शहर और ग्रामीण क्षेत्र के महिला व पुरुषों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर इस रैली में भाग लिया। करीब 350 की संख्या में लोग शांतिपूर्ण तरीके से नगर भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम राज विद्या केंद्र से शुरू हुआ।