मुज़फ्फरनगर: संघर्ष की मिसाल बनी सोनिया, पति की मौत के बाद नहीं टूटी, ई-रिक्शा चलाकर संभाला परिवार, हादसे ने बढ़ाई मुश्किल
सोनिया तोमर संघर्ष की मिसाल बनकर सामने आई हैं। पति की मौत के बाद उन्होंने ई-रिक्शा चलाकर बच्चों का पालन-पोषण शुरू किया। लेकिन एक हादसे में स्कूल बस की टक्कर से वह घायल हो गईं और उनका रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मदद के बजाय पुलिस ने उनका रिक्शा सीज कर दिया। दो महीने तक भटकने के बाद भी न्याय नहीं मिला, लेकिन सोनिया ने हार नहीं मानी और फिर से काम शुरू किया।