मुरादाबाद: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी थाना प्रभारियों ने थाना प्रांगण में किया ध्वजारोहण, देश की अखंडता व सत्य निष्ठा की दिलाई शपथ
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुरादाबाद के समस्त थाना प्रभारियो द्वारा थाना प्रांगण पर ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता, देश की अखण्डता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी एवं पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।*