फतेहपुर: ढकौली में तेज रफ्तार बाइक ने 6 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट, बच्ची की मौत के बाद मचा कोहराम
फ़तेहपुर जिले के ढकौली स्थित तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है को आंचल पुत्री सोनू अपने ननिहाल आई थी जहां सड़क के किनारे मां बेटी खड़ी थी। तभी तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।